जीवनशैलीस्वास्थ्य

इन तरीकों को अपनाकर घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट खरबूजे की खीर

नई दिल्ली: खरबूजा तो आपने काफी बार खाया होगा, लेकिन क्या आप जानतें हैं ? इस फल की खीर भी बनाई जाती है अगर नहीं तो आज अपने इस लेख में हम आपको खरबूजे की खीर बनाने के बारे में विस्तार से बताएंगे।

खरबूजे की खीर बनाने के लिए पहले आपको एक पका हुआ खरबूजा लेना है और उसका गूदा निकालकर रखना है। खरबूजे का गूदा निकालते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि गूदे में बीज न रह जाए। चलिए आपको खरबूजे की खीर बनाने की सामग्री और विधी के बारे में बताते हैं।

सामग्री

एक लीटर दूध

पके हुए चावल 250 ग्राम

बादाम, काजू, केसर

कंडेंस्ड मिल्क 250 ग्राम

खरबूजे का गूदा 250 ग्राम

चीनी 2 चम्मच

विधि

सबसे पहले एक पैन में दूध उबालें। दूध उबलने पर उसमें चावल डालकर अच्छे से उबालें। चावल के पक जाने पर उसमें कंडेंस्ड मिल्क डाल दें और 2 मिनट तक पकने दें। अब इस मिश्रण में खरबूजे का गूदा डालें और 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। आपकी खरबूजे की खीर तैयार है। आप इसे बादाम और केसर से सजा कर फ्रिज में ठंडा होने के बाद सर्व कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button