![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2022/05/post-Pomegranate-in-the-changing-season-eating-and-surviving-these-diseases-scaled.jpeg)
अनार खाना स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक होता है, ये तो आप सब जानते होंगे। लेकिन इस बदलते मौसम में अगर आप अनार को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। रिसर्च के अनुसार इस सर्दी और गर्मी के बदलते मौसम के बीच में होने वाली कई समस्याओं का मुकाबला करने में अनार उत्तम सिद्ध होता है।
चलिए बताते हैं इस बदलते मौसम में आपको अपनी डाइट में अनार क्यों शामिल करना चाहिए।
पाचन तंत्र में सुधार
जो लोग पेट के दर्द, भूख न लगना, वजन न बढ़ना इत्यादि जैसी समस्याओं को लेकर चिंतित रहते हैं, उनके लिए अनार एक सर्वोत्तम फल है। एक शोध के अनुसार अनार का अर्क उन बैक्टीरिया के खिलाफ एक अच्छे रक्षक और हमलावर के रूप में कार्य करता है जो सभी दर्द का कारण बनते हैं।
मौसमी फ्लू और वायरस को रखता है दूर
अनार का अर्क VITAMIN C का एक बड़ा स्त्रोत है, जो आम फ्लू के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। अनार का जूस और दाने शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। अनार का जूस विशेष रूप से संक्रमित खाद्य पदार्थों से वायरस के खिलाफ आपकी रक्षा करता है।
डायबिटीज के बढ़ते प्रभाव को संतुलित रखता है
दिन में सिर्फ एक अनार खाने से डायबिटीज से संबंधित हाई ब्ल्ड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।