अद्धयात्म

आज का इतिहास: जानिए, 23 दिसंबर को कैसे बदली दुनिया

23-dec-1450852150भारत और विश्व इतिहास में 23 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
 
1465- विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लड़ाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकोंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए। 
 
1672- खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह रिया की खोज की। 
 
1876- तुर्की में पहले संविधान की उद्घोषणा की गई।
 
1894- रवींद्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया। 
 
1901- शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया। 
 
1902- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म। 
 
1912- नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गया। 
 
1914- प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान ऑस्टे्रलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचीं। 
 
1921- विश्व भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ। 
 
1922- बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया। 
 
1926- आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान स्वामी श्रद्धानंद की हत्या। 
 
1968- मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट मेनका का सफल प्रक्षेपण। 
 
1969- चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया। 
 
1995- हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत। 
 
2000- पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया। 
 
2004- पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का निधन।  
 

Related Articles

Back to top button