अद्धयात्म

राशिफल: आज बजरंग बली की कृपा से किसके बनेंगे बिगड़े काम

hanuman-1451901197मेष- अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। आप बहुत लापरवाही करते हैं। अपने स्ववभाव और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आज हनुमानजी को बेसन के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। शुभ परिणाम मिलेगा।

वृष- आपका अधिकतर पैसा व्यर्थ खर्च होता है। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। मकान के निर्माण में प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। संपत्ति के विवाद संभव हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा होगी। शुभ रंग हरा है।

मिथुन- कारोबार में समय की अनुकूलता का आभास होगा, जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अपने किए पर पछतावा होगा।

कर्क- किसी भी काम को करने के लिए मेहनत और उस कार्य के प्रति समर्पण होना जरूरी है। नए लोगों से संबंधो में मजबूती आएगी। व्यावसायिक परिश्रम अधिक होगा। निजी कार्य में व्यस्त रहेंगे।

सिंह- सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। घरेलू कार्य में भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी कार्यक्षमता को बढ़ाने की सख्त जरूरत है।

कन्या- बुरी आदतों के कारण हानि संभव है। शारीरिक कष्ट रहेगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

तुला- आपसी समझैते से बिगड़ी बात बन सकती है। संतान के किये कायोज़् से भय व तनाव रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संतान के विवाह के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृश्चिक- आप आगे की सोच कर कोई भी काम नहीं करते। यही वजह है कि लोग आपसे नाराज रहते हैं। आपकी दिनचर्या में परिवर्तन होगा। बुरे विचारों पर नियंत्रण रखें। विवाद आदि से क्लेश होगा। खर्च बढ़ेगा।

धनु – मनमर्जी के तरीके से काम न करें। कर्मचारियों पर क्रोधित होंगे। मनचाही नौकरी मिलेगी। सर दर्द से पीड़ा संभव है। यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा प्रयास करें।

मकर – आज का दिन बहुत खास होगा। प्रिय वस्तु की प्राप्ति होगी। विवाद तथा जल्दबाजी से बचें, अन्यथा हानि संभव है। कार्यस्थल पर नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा।

कुंभ- दिन कई नई सौगात दिलाने वाला है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। कारोबार में कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। आज बजरंग बली को घी का दीपक लगाकर इक्कीस बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करे, संकल्प पूरा होगा। चमत्कारिक परिणाम सामने आएंगे।

मीन – आप कितने निर्णय बदलते हैं! आपकी इच्छाशक्ति कमजोर होने के कारण घरवाले भी आपसे नाराज रहते हैं। वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। आज के दिन किसी को भी कर्ज न दें, अन्यथा वापस आने में संदेह है।  

Related Articles

Back to top button