अद्धयात्म

हमेशा रखें इन 8 बातों को याद, इनसे दे सकते हैं हार को भी मात

success-1443595174विलियम शेक्सपियर अंग्रेजी के महान साहित्यकार थे। उन्हें मानव मन का गहरा ज्ञान था। उनके साहित्य में जीवन के विभिन्न पहलुओं का चित्रण किया गया है। जानिए शेक्सपियर के 8 कथन जो मनुष्य को सफलता के लिए प्रेरणा देते हैं।
 
1- गहरी नदी का जल प्रवाह शांत व गंभीर होता है।
 
2- ईमानदारी से बड़ी कोई विरासत नहीं है। 
 
3- अपेक्षा ही मनोव्यथा का मूल है।
  
4- जिस पर तुम्हारा वश नहीं, उसके लिए दुख करना बंद कर दो।
 
5- ऐसा व्यक्ति जिसने कभी आशा नहीं की, वह कभी निराश भी नहीं होता है।
 
6- मूर्ख व्यक्ति स्वयं को बुद्धिमान मानता है लेकिन बुद्धिमान स्वयं को मूर्ख मानता है।
 
7- हम जानते हैं कि हम क्या हैं, पर ये नहीं जानते कि हम क्या बन सकते हैं।
 
8- सभी से प्रेम करें, कुछ पर विश्वास करें और किसी के साथ भी गलत न करें।
 

Related Articles

Back to top button