
नई दिल्ली: आज से संसद (Parliament) का बजट सत्र (Budget Session) शुरू हो चूका है है। वहीं इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण चल रहा है। आज सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीडिया को संबोधित किया। जानकारी दें की बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। वहीं कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। बता दें की लोकसभा चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के बजट सत्र को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने अपने अभिभाषण में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ 21वीं सदी के लिए मंत्र दिया है। राष्ट्रपति ने आज कहा कि नए सदन में उनका यह पहला संबोधन है। यहां संसदीय परंपराओं का गौरव है।
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, दुनिया में गंभीर संकटों के बावजूद भारत तेजी के साथ विकसित हो रहा है। मेरी सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लेकर भी आई है। ये ऐसे कानून हैं, जो विकसित भारत की सिद्धि की मजबूत पहल हैं। क्रिमनल जस्टिस सिस्टम अब इतिहास बन गया है।
आज राष्ट्रपति ने जैसे ही राम मंदिर बनने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र तो सदन में तालियां गूंज उठी। वहीं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने मेज थपथपाई। इस बाबत राष्ट्रपति का कहना था कि, “राम मंदिर बनने की आकांक्षा सदियों से थी। 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। तीन तलाक के खिलाफ सरकार ने कड़े कानून बनाए। “
इसके साथ ही अज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, इस नए संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन है। यह हमारे संविधान के लागू होने का भी 75वां वर्ष है। बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना। G20 की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत की भूमिका को सशक्त किया। मेरी सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी हैं। नारी शक्ति अधिनियम से लोकसभा राज्यसभा में महिलाओं का पार्टिसिपेशन बढ़ेगा। राम मंदिर का निर्माण का इंतजार वर्षों से था। लेकिन अब पूरा हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी ने आज यह भी कहा कि, भारत ने एशियाई खेलों में 100 से ज्यादा मेडल जीते। 5जी रोल आउट करने वाला पहला देश बन गया है। आरटीआई फाइल करने वालों की संख्या सवा तीन करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ से ज्यादा हो गई है। ये उपलब्धियां 10 साल की सतत साधना का परिणाम है। अनुच्छेद 370 पर आशंकाएं अब इतिहास बन चुकी हैं। आज एक लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं। एक करोड़ 40 लाख लोग अपना GST दे रहे हैं।
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मेरी सरकार द्वारा एक देश-एक टैक्स कानून लाया गया है। बैंकिंग सिस्टम मजबूत हाग या है। बैंकों का एनपीए घटकर 4 प्रतिशत रह गया है। पहले की तुलना में एफडीआई दोगुना हो गया है। सुशासन और पारदर्शिता के चलते आर्थिक सुधार हुआ है। मेक इन इंडिया सबसे बड़ा अभियान बन गया है। रक्षा क्षेत्रों में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ी है। आज हम खिलौने निर्यात करते हैं। ‘ईज ऑफ डुइंग’ बिजनेस भी सुधार हुआ है। देश में बिजनेस को लेकर अच्छा माहौल बना है।
उन्होंने आगे कहा कि, डिजिटल इंडिया से बिजनेस करने में आसान आई है। डिजिटल इंडिया देश की बड़ी उपलब्धि बन गया है। दुनिया के दूसरे देश भी आज यूपीए से ट्रांजेक्शन की सुविधा दे रहे हैं। सरकार को निजी क्षेत्र की क्षमता पर भरोसा है। 2 करोड़ फर्जी लाभार्थी सिस्टम से बाहर किए गए हैं। धारा 370 पर आशंकाएं अब इतिहास बन चुकी हैं। आज एक लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं। एक करोड़ 40 लाख लोग अपना GST दे रहे हैं।
राष्ट्रपति ने आगे कहा, मेरी सरकार ने 34 लाख करोड़ सीधे लाभार्थियों के खाते में डाले हैं। डिजि लॉकर जीवन को आसान बना रहा है। भारत में अब दुनिया का 46% लेनदेन डिजिटल होने लगा है। वन विभाग से क्लीयरेंस मे अब सिर्फ 75 दिन लगते हैं। रेलवे के क्षेत्र में भी देश ने नए आयाम छूए हैं। इंफ्रास्क्ट्रचर में रिकॉर्ड निवेश किया गया है। विकसित भारत की भव्य इमारत चार स्तंभ पर खड़ी हो सकती है। ये युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान शक्ति और गरीब वर्ग है।
आज राष्ट्रपति मुर्मू का यह भी का कहना था कि, बीता वर्ष देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। राष्ट्रपति ने लगातार दूसरी तिमाही में देश की विकास दर 7.5 फीसदी रहने का जिक्र किया और आर्थिक नीतियों की तारीफ की है। राष्ट्रपति ने कहा, सरकार ने महंगाई को काबू में रखा और लोगों पर इसका बोझ नहीं बढ़ने दिया।



