टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

मानसून को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए बारिश को लेकर क्या कहा…

नई दिल्ली: देश में लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। हालांकि, कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है, लेकिन लोग मैदानों में गर्मी से पीड़ित हैं। ऐसी स्थिति में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इससे लोगों की चिंता बढ़ सकती है।

दरअसल, भारत में मानसून के इस मौसम में पहले लगाए गए अनुमान से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया, ‘मानसून के इस मौसम में औसत बारिश के दीर्घकालिक अवधि औसत के 103 फीसद रहने की संभावना है।’ आईएमडी ने अप्रैल में कहा था कि देश में सामान्य वर्षा होगी जो दीर्घकालिक अवधि औसत का 99 प्रतिशत होगी।

वर्तमान मानसून मौसम के लिए अद्यतन दीर्घकालिक अवधि पूर्वानुमान जारी करते हुए महापात्र ने कहा, ‘‘देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी वर्षा होगी.’’ उन्होंने कहा कि मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में बारिश के दीर्घकालिक अवधि औसत का 106 फीसद होने की उम्मीद की जा सकती है, जबकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button