पर्यटन

दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाएं ये 5 रहस्यमयी जगहें जो हैं सबसे ज्यादा फेमस, डर के साथ रोमांच भी मिलेगा

अगर आप और आपके दोस्त एडवेंचर ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं और कुछ अलग, रोमांचक और रहस्यमयी जगहों की तलाश में हैं, तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं। देश में कई ऐसी लोकेशन हैं जो अपने अजीबोगरीब किस्सों और अनसुलझे रहस्यों के लिए मशहूर हैं। आइए जानते हैं इन 5 रहस्यमयी और रोमांचक जगहों के बारे में।

1) जतिंगा (असम) – पक्षियों की अनोखी मौत का रहस्य

अगर आप असल एडवेंचर चाहते हैं, तो असम का जतिंगा जरूर जाएं। यह जगह अपने रहस्यमयी घटनाक्रम के लिए दुनियाभर में चर्चा में है। यहां हर साल सितंबर से नवंबर के बीच सैकड़ों पक्षी अचानक पेड़ों और इमारतों से टकरा कर गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है। वैज्ञानिकों ने भी अभी तक इस घटना का कोई ठोस कारण नहीं खोज पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शैतान या बुरी आत्मा का काम है। अगर आप भी इस रहस्य को करीब से देखना चाहते हैं, तो जतिंगा आपकी ट्रिप में जरूर शामिल हो।

2) कोडिन्ही (केरल) – जुड़वां बच्चों का “चमत्कारिक” गांव

अगर आप स्थानीय जीवन को करीब से देखना चाहते हैं और कुछ अलग अनुभव लेना चाहते हैं, तो केरल के मलप्पुरम जिले का कोडिन्ही गांव आपकी लिस्ट में होना चाहिए। यह गांव जुड़वां बच्चों के जन्म के लिए बहुत मशहूर है। लोगों का मानना है कि यहां के लोग जो भी शादी करते हैं, उनके घर में लगभग हमेशा जुड़वां संतान का जन्म होता है। कई लोगों के लिए यह एक तरह का “चमत्कार” माना जाता है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ वैज्ञानिक और लोककथाओं के बीच की कहानी को जानना चाहते हैं, तो कोडिन्ही ट्रिप बेस्ट है।

3) करणी माता मंदिर (राजस्थान) – चूहों का “पवित्र” घर

अगर आप कुछ अलग और बेहद अनोखा देखना चाहते हैं, तो राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित करणी माता मंदिर जरूर जाएं। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यहां के 20 हजार से अधिक चूहे हैं। यह जगह इसलिए भी रहस्यमयी है क्योंकि इतने चूहों का मंदिर में होना आम तौर पर किसी भी जगह पर देखना मुश्किल है। यहां चूहों को पूजा जाता है और भक्त उन्हें दूध, फल, फूल आदि चढ़ाते हैं। अगर आप अपने दोस्तों के साथ “धार्मिक रोमांच” का अनुभव करना चाहते हैं, तो करणी माता मंदिर आपकी ट्रिप में जरूर होना चाहिए।

4) कुलधरा (राजस्थान) – भारत का सबसे मशहूर हॉन्टेड गांव

अगर आपको हॉरर और रोमांच दोनों पसंद हैं, तो राजस्थान के जैनसालमेर के पास स्थित कुलधरा गांव आपके लिए सही जगह है। एक समय यह गांव बहुत ही आबाद और गुलजार था, लेकिन अचानक रातों रात यह गांव खाली हो गया और आज यह खंडहर में तब्दील हो चुका है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह गांव शापित है और यहां भूत रहते हैं। राज्य सरकार ने इसे पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है, इसलिए आप दिन के समय अपने दोस्तों के साथ यहां जा सकते हैं और इस रहस्यमयी गांव की सैर कर सकते हैं।

5) वीजा मंदिर (हैदराबाद) – विदेश जाने की इच्छा पूरी करने वाला मंदिर

अगर आप विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो हैदराबाद के उस्मान सागर झील के पास स्थित वीजा मंदिर आपके लिए खास है। माना जाता है कि यहां देव दर्शन करने से वीजा जल्दी मिल जाता है। यहां श्रद्धालु 11 बार परिक्रमा करते हैं और वीजा मिलने के बाद 108 बार परिक्रमा लगाई जाती है। अगर आप और आपके दोस्त विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस मंदिर की यात्रा आपके लिए शुभ भी मानी जाती है।

Related Articles

Back to top button