करिअर

हरियाणा HSSC भर्ती में बड़ा अपडेट: स्टेनो टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पद बढ़ाए गए, आवेदन 6 फरवरी से

चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपनी तृतीय श्रेणी पदों की भर्तियों में संशोधन करते हुए स्टेनो टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर पदों की संख्या बढ़ा दी है। इससे हजारों उम्मीदवारों के लिए नौकरी का मौका और बढ़ गया है।

स्टेनो टाइपिस्ट के पद बढ़े
एचएसएससी ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत जारी भर्तियों में पदों में बदलाव किया है। ग्रुप-2 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी गई है। वहीं, ग्रुप-3 में स्टेनो टाइपिस्ट के पद 696 से बढ़ाकर 702 कर दिए गए हैं।

जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों में सबसे बड़ा बदलाव
ग्रुप-3 के अंतर्गत जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है। पहले इन पदों की संख्या 173 थी, जिसे बढ़ाकर 260 कर दिया गया है। इससे इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

आवेदन प्रक्रिया और तिथि में बदलाव
पहले यह भर्ती प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू होगी। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले संशोधित विज्ञापन और सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

विस्तृत जानकारी
इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर पदों की संख्या, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Related Articles

Back to top button