अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

शनिवार के राशिफल में जानिए कैसे बीतेगा आपका दिन… 

मेष 

करियर में नए अवसर मिलेंगे। किसी अजनबी से संबंध मजबूत होंगे। सुनिश्चित उद्देश्य एवं लक्ष्य बनाएं। अपना ध्यान काम पर रखें। अन्यथा विफल होंगे।

वृष 

कारोबार में मेहनत का अच्छा फल नहीं मिलेगा। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी। पारिवारिक वातावरण में अच्छा तालमेल बना रहेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन 

संतान सुख मिलेगा। आपके लिए आज का दिन शुभ है। सृजनात्मकता में आज वृद्घि होगी। आज आपके हाथों से कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।

कर्क

कार्यक्षेत्र में गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में साथियों से गलतफहमी दूर होकर संबंध सामान्य होंगे। प्रयास करने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

सिंह

व्यापार वृद्धि के योग हैं। भविष्य के लिए लाभकारी योजना का शुभारंभ हो सकता है। चोरों से सावधान रहना होगा। सामाजिक यश, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कन्या

समय की अनुकूलता का आभास होगा। शासकीय नौकरी में आपको इच्छित स्थानांतरण मिल सकता है। आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

 तुला आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायी रहेगी। दूसरों के मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करें।

वृश्चिक 

समय शुभ है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। महत्व के सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

धनु 

आलस्य से कार्य लंबित होंगे। दूसरों की नकल एवं आलोचना न करें। उद्योग-धंधे में नवीन अनुबंध होंगे। कार्यकुशलता बढ़ेगी। आमदनी के स्थायी स्रोत मिलेंगे।

 मकर आप समय का दुरुपयोग नहीं करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक मेल-मिलाप से सम्मान वृद्धि एवं व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा।

कुंभ 

दिन मध्यम है। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यापार में नवीन कार्य प्रारंभ करने का उत्साह रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन

आज मकान, जमीन क्रय करने के योग बनेंगे। परिवार में शांति रहेगी। कानूनी विवादों में न पड़ें। सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। 

 

Related Articles

Back to top button