जीवनशैलीस्वास्थ्य

रोज पिएं कीवी का जूस, शरीर को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे; इम्यूनिटी से लेकर दिल तक रहेगा मजबूत

कीवी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह फल शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। कीवी का जूस पीने से भी शरीर को वही पोषण मिलता है, जो फल से मिलता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, पोटैशियम, फोलेट, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कॉपर जैसे महत्वपूर्ण तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से कीवी का जूस पीने से शरीर को कई सकारात्मक स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मददगार

कीवी का जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इससे गट हेल्थ बेहतर रहती है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। कई बार डेंगू बुखार के दौरान भी कीवी या कीवी का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल पर रख सकता है नियंत्रण

नियमित रूप से कीवी का जूस पीना दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं और शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में सहायक हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार यह दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मददगार हो सकता है। इसके साथ ही जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है।

आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद

कीवी का जूस आंखों की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से आंखों की रोशनी और उनकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

ऐसे बनाएं कीवी का जूस

कीवी का जूस बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले कीवी को अच्छी तरह धोकर उसका छिलका उतार लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालकर उसमें थोड़ा पानी, चीनी और काला नमक मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अंत में स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर ताजा जूस पी सकते हैं।


Related Articles

Back to top button