जीवनशैलीस्वास्थ्य

जिम नहीं घर पर ही पिघल जाएगी पेट की चर्बी, बस रोजाना करें ये एक्सरसाइज

नई दिल्‍ली : हाउसवाइफ आजकल अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं. इसके लिए वह जिम, योगा जैसी क्लासेज कर रही हैं. लेकिन कुछ गृहणियां ऐसी भी हैं जो फिटनेस ट्रेनिंग जैसी क्लासेज नहीं ले पाती हैं समय अभाव के कारण. ऐसे में वह सोचती हैं कि घर पर ही फिटनेस गोल को पूरा कर लिया जाए. इसी बात को ध्यान में रखकर यहां कुछ घरेलू एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिसकी मदद से गृहणियां अपने आपको फिट रखने में कामयाब हो पाएंगी.

यह एक्सरसाइज आप घर पर आसानी से कर सकती हैं. बिस्तर पर या नीचे मैट बिछाकर भी. इससे आपके जांघों में जमा फैट कम होगा और आपकी लेग्स भी टोन्ड होंगे. इसके अलावा आपके बट्स भी सुंदर होंगे.

यह एक्सरसाइज भी वजन कम करने में मददगार होती है. इसके लिए आपको पहले जमीन के बल लेटकर ब्रिज पोजीशन में आ जाएं. फिर हाथों को साइड में रखें और अपनी हिप्स को थोड़ा ऊपर उठाएं इसके बाद अपने पैर को सीधा स्ट्रेच करें और फिर ऊपर की ओर स्ट्रेच करें और नीचे की ओर लेकर आएं. ऐसे ही आप दूसरे लेग के साथ भी करें.

पुश अप्स
यह एक्सरसाइज भी बहुत आसान है जिसे घर पर कर सकती हैं. आप नीचे जमीन पर मैट बिछाकर भी बैठ जाएं. इससे आपके मसल्स बहुत मजबूत होते हैं और बॉडी वेट को बैलेंस करने में भी मदद मिलती है.

रनिंग
सुबह की वॉक जरूर करें अपने घर के गार्डन में या तो आस-पास कोई पार्क हो तो वहां चली जाइए. इससे आपको सुबह की ताजी हवा मिलेगी और आपकी पूरी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button