जीवनशैलीस्वास्थ्य

महिलाओं में 15 दिन में खून की कमी दूर करेंगे ये 4 बेस्ट फूड

नई दिल्‍ली : हर साल 28 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं (women) को होने वाले रोगों और उनसे बचाव के बारे में जागरूकता फैलाना है। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में बीमारियों का अधिक जोखिम होता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस से पहले हम जान लेते हैं कि महिलाओं को होने वाली 8 कॉमन डिजीज क्या हैं? अगर बात करें महिलाओं को होने वाली बीमारियों की तो उन्हें सबसे ज्यादा हार्ट डिजीज, ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन और सर्वाइकल कैंसर, गाइनोलॉजिकल डिजीज, प्रेगनेंसी डिजीज, ऑटोइम्यून डिजीज, डिप्रेशन और चिंता आदि का अधिक खतरा होता है।

महिलाओं में खून की की कमी यानी एनीमिया कमी एक बड़ी समस्या है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ( NFHS) के अनुसार, भारत में लगभग 55% महिलाएं एनीमिया का शिकार हैं। इसका मतलब है कि हर दूसरी महिला खून की कमी से पीड़ित है। इस अवसर पर हम फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको बता रही हैं कि इन समस्याओं से बचने के लिए आपका डाइट प्लान कैसा होना चाहिए।

महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना फलों का सेवन करना चाहिए। आप अनार, कीवी, अमरूद अनानास जैसे फलों को खा सकते हैं। इनकी शक्ति बढ़ाने के लिए आप इसमें दालचीनी, काला नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल सकते हैं। इससे खून की कमी जैसी कई बीमारियों का खतरा कम होता है।

कद्दू के बीज में विभिन्न तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो खून की कमी, पीरियड्स की दिक्कतें और असंतुलित हार्मोन का संतुलित करते हैं। इसके साथ आप किशमिश भी खा सकते हैं, जो आयरन का एक बेहतर स्रोत है। इन्हें आप रातभर पानी में भिगोकर अगले दिन खा सकते हैं।

इसके लिए आप इन दोनों चीजों को उबालकर इनका सलाद बना लें। आप इसमें टमाटर, प्याज और खीरे जैसी सब्जियां मिल सकते हैं। इसे खाने से खून से जुड़े रोग दूर होते हैं क्योंकि इस कॉम्बिनेशन में आयरन, विटामिन सी और मिनरल्स पाए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button