उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में बकरा ईद पर संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च, एडीजी रहे मौजूद

फ्लैग मार्च के दौरान ADG मेरठ भानु भास्कर, DIG मेरठ कलानिधि नैथानी, DM मेरठ डॉक्टर वीके सिंह, SSP मेरठ अविनाश पांडे और SP मौजूद रहे।

Meerut News : मेरठ में बकरा ईद की पूर्व संध्या पर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस पर मुस्लिम इलाकों में लोगों ने गुलाब के फूल बरसाकर स्वागत किया। मेरठ के संवेदनशील इलाकों में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान ADG मेरठ भानु भास्कर, DIG मेरठ कलानिधि नैथानी, DM मेरठ डॉक्टर वीके सिंह, SSP मेरठ अविनाश पांडे और SP मौजूद रहे।
अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च में भारी पुलिस बल भी मौजूद

अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। बकरा ईद के दौरान अति संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसी के साथ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि तय स्थान पर ही ईद की नमाज अदा की जाए। उन्होंने आगाह किया कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। लिहाजा कोई नई परंपरा ना विकसित करे। एडीजी ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एडीजी ने साफ सफाई का विशेष इंतजाम किए जाने के निर्देश
एडीजी ने साफ सफाई का विशेष इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारियों पर पुष्पवर्षा की। फ्लैग मार्च हापुड़ अड्डे से शुरू हो आधा दर्जन चौराहों गुजरा और लोगों ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button