जीवनशैलीस्वास्थ्य

गठिया के दर्द में राहत दे सकती है पौधों पर आधारित डाइट, नई स्टडी में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: रूमेटाइड आर्थराइटिस यानी गठिया एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपनी ही स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करने लगता है। इससे जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न जैसी समस्याएं पैदा होती हैं, जो मरीज की दिनचर्या को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

स्टडी में प्लांट बेस्ड डाइट के फायदे सामने आए

अमेरिकन जर्नल ऑफ लाइफस्टाइल मेडिसिन में प्रकाशित एक नई स्टडी के अनुसार, पौधों पर आधारित आहार यानी प्लांट बेस्ड डाइट रूमेटाइड आर्थराइटिस के मरीजों में दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। शोध में पाया गया कि इस तरह की डाइट लेने वाले लोगों में जोड़ों के दर्द और सूजन में कमी देखी गई।

मीट और डेयरी से दूरी पर दिखा सकारात्मक असर

स्टडी में शामिल प्रतिभागियों पर मीट और डेयरी उत्पादों के सेवन में बदलाव के प्रभावों का अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने वीगन या प्लांट बेस्ड डाइट अपनाई, उनमें न केवल घुटनों के दर्द में कमी आई बल्कि सूजन भी काफी हद तक कम हुई।

16 हफ्तों तक चला शोध, दो ग्रुप में बांटे गए प्रतिभागी

इस अध्ययन में 44 लोगों को शामिल किया गया, जिन्हें दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप को शुरुआती 4 हफ्तों तक वीगन डाइट दी गई, जिसके बाद कुछ समय के लिए ट्रिगर फूड्स हटाए गए और फिर उन्हें दोबारा शामिल किया गया। वहीं दूसरे ग्रुप को सामान्य आहार जारी रखने के साथ प्लेसबो कैप्सूल दी गई।

नतीजों में मिला सुधार

शोध के अंत में पाया गया कि प्लांट बेस्ड डाइट अपनाने वाले प्रतिभागियों में न केवल दर्द कम हुआ बल्कि वजन और कोलेस्ट्रॉल स्तर में भी सुधार देखा गया। इसके मुकाबले सामान्य डाइट लेने वाले समूह में ऐसा कोई खास सुधार नहीं पाया गया।

Related Articles

Back to top button