जीवनशैलीस्वास्थ्य

बालों के झड़ने से परेशान हैं? इन जिंक-रिच फूड्स को डाइट में शामिल कर पा सकते हैं राहत

नई दिल्ली: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम लेकिन चिंताजनक समस्या बन गई है। खराब खानपान, तनाव और असंतुलित जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही लोग हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, दिनभर में लगभग 100 बालों का गिरना सामान्य माना जाता है, लेकिन यदि इससे अधिक बाल झड़ रहे हैं तो यह गंभीर संकेत हो सकता है।

बाल झड़ने के पीछे क्या हैं मुख्य कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह बिगड़ती लाइफस्टाइल और तनाव है। इसके अलावा शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी और गलत खानपान भी इस समस्या को बढ़ाता है। कई मामलों में यह किसी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी का संकेत भी हो सकता है, ऐसे में चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

जिंक की कमी से बढ़ सकता है हेयर फॉल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार शरीर में विटामिन और मिनरल्स, खासकर जिंक की कमी होने पर बालों का झड़ना तेज हो जाता है। जिंक बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए इसकी पूर्ति करना बेहद जरूरी माना जाता है।

मशरूम है जिंक का अच्छा स्रोत

मशरूम में जिंक के साथ-साथ कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

अंडे की जर्दी से मिलते हैं जरूरी पोषक तत्व

अंडे की जर्दी में जिंक, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी12, विटामिन बी6, फोलेट और फॉस्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए लाभकारी माने जाते हैं।

काजू और तिल भी हैं फायदेमंद

काजू में जिंक के साथ कॉपर, विटामिन ए, विटामिन के और फोलेट पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। वहीं तिल में भी जिंक, प्रोटीन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और बी-कॉम्प्लेक्स मौजूद होते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

लहसुन और मूंगफली से भी मिल सकती है मदद

विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन में विटामिन ए, बी, सी के साथ आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं मूंगफली में आयरन, पोटैशियम, फोलिक एसिड, विटामिन ई और फाइबर मौजूद होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में सहायक है।

संतुलित आहार से ही मिलेगा बेहतर परिणाम

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इन पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को नियमित डाइट में शामिल किया जाए तो बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है और बालों को मजबूत बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button