जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को डीएम बागपत ने दिखाई झंडी
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना
Baghpat News: “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद बागपत में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं सरकार की विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से सूचना विभाग के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक
इस मौके पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रचार वाहन जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों तथा 05 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा।
पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार अभियान के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनपद प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बागपत ज्योति शर्मा ,डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी उपस्थित रहे।



