अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में बाल श्रम के खिलाफ अभियान में 5 बच्चों को कराया अवमुक्त

बच्चों को मेडिकल परिक्षण के उपरांत उनके परिजनों के सुपूर्द किया गया।

Meerut News: ​मेरठ में बाल श्रम के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 बच्चों को अवमुक्त कराया गया।
मेरठ में बाल श्रम उन्मूलन के उद्देश्य से एक संयुक्त अभियान चलाया गया। श्रम विभाग ने थाना एएचटीयू की टीम ने संयुक्त रूप से शहर के शास्त्रीनगर, हापुड रोड व लोहियानगर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करना और बाल अधिकारों की रक्षा करना है।
बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत
इस व्यापक निरीक्षण के दौरान बाल श्रम में लिप्त 5 बच्चों को विभिन्न प्रतिष्ठानों से सुरक्षित अवमुक्त कराया गया। अवमुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उनकी पुनर्वास प्रक्रिया शुरू की गयी और बच्चों को मेडिकल परिक्षण के उपरांत उनके परिजनों के सुपूर्द किया गया।
​निरीक्षण किए गए प्रमुख प्रतिष्ठान
टीम द्वारा जिन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, उनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल हैं। ​पंकज मयूरी ई रिक्शा, मानसरोवर सीएमओ कम्पाउण्ड मवाना बस अडडे के पास, मेरठ। ​हिमानी ऑटो सर्विस सेन्टर प्रवेश विहार, मेरठ। ​चमन कमानी वाले, सीएनजी पैट्रोल पंप के सामने, हापुड रोड मेरठ। ​जनता मोटर गैराज, लोहियानगर, मेरठ। ​निजाम मैकेनिक्स वर्क शॉप, हापुड रोड मेरठ। ​उपरोक्त सभी प्रतिष्ठान नियोजको के खिलाफ श्रम विभाग द्वारा कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button