उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुख

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन संगठन के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दुख की इस घड़ी में परिवार को असीम पीड़ा सहने की शक्ति मिले।

Related Articles

Back to top button