हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिरा 3 साल का मासूम, डूबने से मौत; घर में मचा कोहराम

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सुजानपुर थाना क्षेत्र के रंगड़ पंचायत के टपरा गांव में खेलते समय पानी के टैंक में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बच्चे की पहचान शिवांश (3) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को शिवांश घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह आंगन में बने पानी के टैंक में गिर गया। काफी देर तक बच्चे की आवाज नहीं सुनाई देने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

काफी देर बाद टैंक में अचेत मिला मासूम

खोजबीन के दौरान परिजनों को बच्चा पानी के टैंक के अंदर अचेत अवस्था में मिला। उन्होंने उसे तत्काल बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिजन गहरे सदमे में हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button