राज्यहरियाणा

10 अक्टूबर को होगी हरियाणा कैबिनेट की बड़ी बैठक, CM सैनी कई अहम प्रस्तावों पर लगा सकते हैं मुहर

चंडीगढ़: हरियाणा कैबिनेट की अगली बैठक 10 अक्टूबर को होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक हरियाणा सचिवालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही कई प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी भी मिल सकती है।

हरियाणा सचिवालय में होगी बैठक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक मुख्य सभा कक्ष, मंजिल-4, हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा सरकार के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे।

जनहित और विकास से जुड़े प्रस्तावों पर होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास परियोजनाओं, नई नीतियों और प्रशासनिक फैसलों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बैठक के दौरान इनसे संबंधित प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button