अद्धयात्म

राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

download (3)जानिए बुधवार (27 अप्रेल 2016) का राशिफल…

मेष 

आप के निर्णय आज गलत साबित होंगे। व्यापारिक गतिविधि प्रभावित होगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके हानि-लाभ के बारे में सोचें। प्रेम-प्रसंग स्थापित होने के योग हैं।

वृष 

पारिवारिक वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। आज आर्थिक तंगी रहेगी। राजकार्य में पद की प्राप्ति होगी। आप की जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

 

मिथुन 

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। मनोबल मजबूत होगा।

  

कर्क

अनजाने में हुई गलती आप को बहुत भारी पड़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। आज अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। बहनों से मनमुटाव हो सकता है।

  

सिंह 

आप के रहनसहन और क्रिया कलापों से लोग आकर्षित होंगे। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के कारण परिवार की समस्या हल नहीं हो पाएगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।

  

कन्या 

दिन की उपयोगिता को समझें। आज व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकता है। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। धन कोष में वृद्धि सम्भव है।

 

तुला 

लंबे समय के बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में आशातीत वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे।

 

वृश्चिक 

आपकी धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है। यात्रा टल सकती है। विरोधी परास्त होंगे।

  

धनु 

आज का दिन नौकरी में बदलाव लाने वाला है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। व्यावसायिक महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

  

मकर 

अपने आकर्षक व्यक्तित्व से लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त हो सकेंगे। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा।

  

कुंभ

कई दिनों से रुके व्यावसायिक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ हो सकता है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। निजी जीवन में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।

  

मीन 

आज पूंजी निवेश में लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपनी कार्ययोजना और निर्णय में सुधार करना जरूरी है। बुरी संगति से अपयश होगा। जीवनसाथी की नासमझी से क्रोध बढ़ेगा।

 

Related Articles

Back to top button