उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

पीवीवीएनएल एमडी ने आगामी त्योहारों पर 24X7 निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश

आईटी सेवाओं से उपभोक्ता सेवा का सशक्तिकरण और शिकायत निवारण का शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण।


Meerut News: पश्चिमांलच विद्युत वितरण निगम लि० (पीवीवीएनएल) उपभोक्ता सेवाओं को अधिक सुगम, त्वरित एवं पारदर्शी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) का व्यापक स्तर पर, उपयोग किया जा रहा है। आईटी सेवाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को समय पर एस०एम०एस० अलर्ट, बिलिंग अपडेट और शिकायत निवारण की जानकारी मिल रही है जिससे उपभोक्ता सेवाओं ने अभूतपूर्व सुधार हुआ है। पश्चिमांचल डिस्कॉम में प्रौद्योगिकी सूचना से उपभोक्ता सेवाओं के सशक्तिकरण के लिए आज पीवीवीएनएल डिस्कॉम मुख्यालय, ऊर्जा भवन मेरठ सभागार में प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आईटी कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक हुई।
पीपीटी प्रस्तुतीकरण आईटी सेल के अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक में आईटी सेवाओं का व्यापक स्तर पर, उपयोग करने एवं सूचना प्रौद्योगिकी को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में पीपीटी प्रस्तुतीकरण आईटी सेल के अधिकारियों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सौरोजित घोष, वरिष्ठ सलाहकार (आईटी) उप्र पावर लिमिटेड एवं संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), पीवीवीएनएल, मेरठ ने भी बैठक में भाग लिया। संजय जैन निदेशक (वाणिज्य) ने बताया कि अधिकारी/कर्मचारी आईटी, ईआरपी एवं ई-ऑफिस के माध्यम से दैनिक कार्य निष्पादित कर रहे हैं। डिस्कॉम ने ई-ऑफिस को प्रभावी ढंग से लागू कर दिया गया हैं, वर्तमान मे मुख्यालय की फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से की जा रही है, जिससे कागजी कार्यवाही में लगने वाले समय में भारी कमी आई है। श्री सौरोजितं घोष, वरिष्ठ सलाहकार (आई०टी०) उ०प्र०पा० का०लि० द्वारा उपभोक्ता सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर जोर दिया।
दशहरा, दीपावली और छठ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश
बैठक में प्रबन्ध निदेशक ने आगामी त्योहारों (दशहरा, दीपावली, छठ आदि) के दृष्टिगत 24X7 निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु 1912 को अलर्ट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को आने वाली किसी भी तकनीकी या आपूर्ति संबंधी समस्या का आई०टी० प्लेटफार्म, कन्ट्रोल रूम, सोशल मीडिया, व्हाट्सअप आदि के माध्यम से तत्काल समाधान किया जाए।
प्रबन्ध निदेशक ने समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि 1912 टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर पर प्राप्त होने वाली बिजली शिकायतों के निस्तारण हेतु आई०टी० सैल द्वारा तत्काल टू-वे कम्युनिकेशन सिस्टम स्थापित किया जाए।
उपभोक्ता एवं संबंधित अधिकारी के बीच निरन्तर संवाद बना रहे
बिजली आपूर्ति बाधित होने पर, शिकायत दर्ज कराने से लेकर, विद्युत आपूर्ति बहाल होने तक उपभोक्ता एवं संबंधित अधिकारी के बीच निरन्तर संवाद बना रहे। उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत की स्थिति या आपूर्ति बहाली की जानकारी के लिए बार-बार 1912 पर फोन न करने की आवश्यकता पडे यदि किसी क्षेत्र में तकनीकी कारणों या आउटेज की वजाह से बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो इसकी पूरी सटीक जानकारी उपभोक्ताओं को स्वचालित संदेशों/अपडेटों द्वारा तुरन्त उपलब्ध करायी जा सके। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान, हर हाल मे सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें कहा कि पारदर्शिता और बेहतर संवाद ही विद्युत सेवाओं का मुख्य आधार होना चाहिए।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर राजेश कुमार मुख्य अभियन्ता, अरविंद सिंह अधीक्षण अभियन्ता (आई०टी०), अंशुमान उप्रेती, प्रतीश प्रांजल, संतोष कुमार यादव, रवि कुमार, शिवम शर्मा, विजय दूबे अधीक्षण अभियन्ता (आई०टी०), रवि यादव, अनूप सिंह, प्रेरणा सूद, प्रियंका अठवानी अधिशासी अभियन्ता (आई०टी०), आलोक त्रिपाठी (ए०आई०टी०), सुनील कुमार अवर अभियन्ता (मुख्यालय), विजेन्द्र कुमार अवर अभियन्ता (मुख्यालय) आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button