उत्तर प्रदेशराज्यवाराणसी

RSMT : एमबीए के पांच छात्रों का हुआ कैम्पस सेलेक्शन

वाराणसी : राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान एमबीए अंतिम वर्ष के पांच छात्र-छात्राओं का चयन ‘वाइडस्प्रेड इंडिया कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी के लखनऊ कार्यालय के लिए पेरोल और सेल्स डेवलपमेंट विभाग में ₹3.50 लाख से ₹4.20 लाख प्रति वर्ष (सीटीसी) के पैकेज पर नियुक्त किया गया है।

सफल छात्रों में आयुषी गुप्ता, रिया सोनी, सुरभि सिंह, श्वेतांक मिश्रा एवं अभिषेक सिंह शामिल हैं। यह पूरा प्लेसमेंट अभियान संस्थान की ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. गरिमा आनंद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संस्थान के निदेशक प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि संस्थान छात्रों को उद्योग की मांग के अनुरूप तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button