स्पोर्ट्स

लखनऊ मंडल की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम घोषित

लखनऊ : आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की टीम इस बार भी चुनौती पेश करेगी। झांसी में 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित टूर्नामेंट के लिए 12 सदस्यीय लखनऊ मंडल टीम का चयन सोमवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल के बाद किया गया। लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. सुमंत पांडेय ने टीम में चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की। लखनऊ मंडल टीम ने पिछले सत्र में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। यह सूचना केडी सिंह बाबू स्टेडियम में तैनात राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रशिक्षक मोहम्मद तौहीद ने दी।

लखनऊ मंडल टीम
शिवानी भारती, शिवानी वर्मा, सौम्या श्रीवास्तव, माही शर्मा, डॉली यादव, लक्ष्मी, आरुषी, सुकृति पांडेय, सखी, मिग्रा, निशा खान (सभी लखनऊ), सौम्या चौरसिया (लखीमपुर)।

Related Articles

Back to top button