अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

एसएसपी मेरठ ने किया थाना परतापुर में नवनिर्मित नई बैरक का उद्धाटन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई केन्द्र एवं नवनिर्मित बैरक का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया

मेरठ। मेरठ के थाना परतापुर में बनी नई बैरक और जनसुनवाई केंद्र का उद्धाटन एसएसपी मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई केन्द्र एवं नवनिर्मित बैरक का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये
जनसुनवाई केन्द्र के माध्यम से थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों की संवेदनशीलतापूर्वक सुनवाई करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही नई बैरक के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय एवं विश्राम संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होने से उनकी कार्यक्षमता एवं कार्यपरिस्थितियों में सुधार होगा। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button