अजब-गजबमनोरंजन

Akshay की बेटी नितारा का चेहरा आया सामने

img_20161105041900

New Delhi : Bollywood Actor Akshay Kumar अपनी Personal Life को बेहद ही Enjoy करते हैं। Akshay vacation के लिए मालदीव गए थे, इसी दौरान पहली बार अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी Nitara का चेहरा अब सबके सामने आ गया है।

पर्सनल लाइफ को फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रखने के लिए जाने जाते अक्षय कुमार की बेटी नितारा का चेहरा पहली बार साफ दिखा। वो अपनी मां ट्विंकल खन्ना का हाथ पकड़े नजर आई और येलो फ्रॉक के उपर जींस का जैकेट पहने बहुत ही क्यूट लग रही थी। अब तक अक्षय ज्यादातर मौकों पर अपनी बटी का चेहरा छिपाते नजर आए हैं। लेकिन इसबार वो अपनी क्‍यूट बेटी नितारा का चेहरा नहीं छुपा पाए।
पहले खबर थी कि इस बार अक्षय साउथ अफ्रीका के केपटाउन में दिवाली मनाएंगे। लेकिन उन्होंने मालदीव में दिवाली सेलिब्रेट किया। अक्षय के साथ उनकी 4 साल की बेटी नितारा, 14 साल का बेटा आरव और वाइफ ट्विंकल खन्ना भी साथ थे। इस दौरान अक्षय ब्लू डेनिम और ग्रे टी शर्ट में नजर आए। वहीं उनकी बेटी नितारा यलो ड्रेस और डेनिम जैकेट में दिखीं। बता दें कि अक्षय और उनकी फैमिली करीब 1 हफ्ते के वेकेशन पर बाहर गई है। अब वो दिवाली के बाद ही इंडिया लौटेंगे। अक्षय ने हाल ही में ‘जॉली एलएलबी’ और ‘नाम शबाना’ फिल्म की शूटिंग खत्म की है। अपने हेक्टिक शेड्यूल से ब्रेक लेकर वो फैमिली के साथ इंडिया से बाहर गए हैं। 
मुंबई एअरपोर्ट पर अक्षय एकदम तरोताजा नजर आ रहे थे। उनके साथ टि्वंकल खन्ना और उनकी मां डिंपल कपाडि़या भी थीं। ब्राउन श्रग पहनीं ट्‍विंकल भी काफी खुश नजर आ रही थीं। नितारा ने नीले कपड़े पहने थे और एक प्यारा-सा हैडबैंड भी उन्होंने लगा रखा था। अक्षय के बेटे आरव भी थे।
 2001 में ट्विंकल ने एक्टर अक्षय कुमार से शादी की थी। इसके एक साल बाद यानी 2002 में वे बेटे आरव की मां बनी और 2012 में उन्होंने बेटी नितारा को जन्म दिया था।
 

Related Articles

Back to top button