उत्तराखंड

CM धामी से मिले विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार

देहरादून : विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और संत समाज ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान संत समाज ने मुख्यमंत्री व उनकी धर्मपत्नी गीता धामी को अपना आशीर्वाद भी दिया। रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, उनकी धर्मपत्नी मंजू कुमार, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर निरंजनी पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानंद महाराज, स्वामी अवंतिका नंद महाराज के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित अधलका, एडवोकेट नीरज पांडे और नितिन पुंडीर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट वार्ता की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार को एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, उनकी धर्मपत्नी मंजू कुमार, पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, परमार्थ निकेतन के पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, स्वामी अवंतिका नंद महाराज का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन भी किया।

Related Articles

Back to top button