जीवनशैलीस्वास्थ्य

वजन घटाने के साथ-साथ इम्यूनिटी को मजबूत करता है चीकू

नई दिल्ली : बढ़ते वजन के चलते आजकल कई लोग परेशान है। ज्यादा वजन कई बीमारियों का कारण भी बनता है। कई लोग इसे कम करने के लिए घंटों जिम में जाकर पसीना भी बहाते हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं हो पाता। बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी डाइट का होना भी जरुरी होता है। ऐसे में यदि आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में चीकू को शामिल कर सकते हैं। चीकू कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पौटेशियम, फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है।

इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। चीकू का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। चीकू खाने से मेटाबॉल्जिम का स्तर तेज होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

चीकू में विटामिन-सी पाया जाता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ मौसमी बीमारियों को दूर रखता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करने से खांसी, जुकाम और सर्दी से राहत मिलती है।

यह पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर कब्ज, गैस, बदहजमी और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलवाता है। चीकू में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो पाचन ठीक रखने में मदद करते हैं। चीकू खाने से मल मुलायम होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

चीकू एनर्जी से भरपूर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ थकावट दूर करता है। बहुत से लोगों की वजन घटाने के दौरान एनर्जी कम होती है ऐसे में आप चीकू का सेवन कर सकते हैं इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है।

वजन कम करने के दौरान स्किन का ग्लो काफी कम होता है। ऐसे में चीकू का सेवन करने से स्किन पर ग्लो आता है और स्किन की समस्याएं भी दूर आती है। इसका सेवन करने से रंगत सुधरती है और दाग-धब्बे दूर होते हैं।

Related Articles

Back to top button