टॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंगराज्य

बिहार से सात करोड़ की राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में हुई जमा

बिहार से सात करोड़ की राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में हुई जमा

पटना : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में पिछले 27 दिनों में बिहार से शुक्रवार तक तकरीब सात करोड़ की राशि पहुंच चुकी है। बिहार में अब तक सबसे अधिक धन संग्रह राजधानी पटना में हुआ है। पटना के बाद सबसे अधिक भागलपुर और उसके बाद गया में धन संग्रह हुआ है।

बोले विहिप के प्रांत मंत्री परशुराम कुमार

निधि संग्रह समिति को पहले चरण में 10 रुपये की कुल 12 लाख रसीदें, 100 रुपये की 18 लाख, 1000 की 15 हजार और 25 हजार सादी रसीदें मिली थीं। इनके खत्म होने के बाद दूसरे चरण में बिहार को 10 रुपये की 20 लाख और 100 रुपये की 10 लाख रसीदें भेजी गई हैं। बताते हैं कि ट्रस्ट के खाते में बिहार से सात करोड़ की राशि जा चुकी है जबकि इससे अधिक की राशि बैंकों में अप्रूवल के कगार पर है।

बैंकों के पास जमा-पर्ची पहुंचने में देरी हुई

उन्होंने बताया कि 15 जनवरी से शुरू धनसंग्रह अभियान में दानकर्ताओं की तरफ से संग्रह टोलियों को लगातार दान राशि दी जा रही है। इसके बावजूद बिहार में मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित हो रहा धन शुरूआती दौर में बैंकों में जमा नहीं हो पा रहा था। वजह थी कि संग्रहित राशि को केवल राम जन्मभूमि जमा-पर्ची पर ही जमा करना था लेकिन बिहार के ज्यादातर बैंकों के पास जमा-पर्ची पहुंचने में देरी हुई। लिहाजा संग्रह की गई राशि करीब हफ्ते भर की देरी से मंदिर निर्माण निधि संग्रह के खाते में जमा होना शुरू हुई।

उल्लेखनीय है कि पन्द्रह जनवरी 2021 से शुरू हुए समर्पण अभियान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बैंकों के जरिए सामने आए ब्यौरे के मुताबिक सबसे अधिक दान पटनावासियों ने किया है। पटना शहर से अबतक तीन करोड़ 28 लाख रुपये धन संग्रह हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो पटना के बाद भागलपुर में सबसे अधिक 57 लाख, गया में 38 लाख धनसंग्रह हुआ है। नालंदा में 23 लाख, मुंगेर में 12 लाख, शेखपुरा में 8 लाख, भोजपुर में 20 लाख, बक्सर में 8 लाख, जहानाबाद में 16 लाख और अरवल में 3 लाख धन संग्रह हुआ है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: सूर्य का राशि परिवर्तन लोगों को कर देगा मालामाल, करें उपाय – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button