जीवनशैलीस्वास्थ्य

कोलेस्ट्रॉल व तनाव को कम करने में मदद करता है अश्वगंधा

नई दिल्ली : अश्वगंधा एक तरह की औषधि या जड़ी बूटी है। जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। प्राचीन समय से अश्वगंधा का इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है। अश्वगंधा का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
अश्वगंधा कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। अश्वगंधा में सेहत के लिए कई छोटे-बड़े गुण होते हैं जो कि समयानुसार आपके काम आते हैं। अश्वगंधा का इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। साथ ही अश्वगंधा कोलेस्ट्रॉल और तनाव को कम करने में भी मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा में एंटीआॅक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है। साथ ही इसका सेवन करने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती हैं। दिल के मरीजों के लिए अश्वगंधा का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। तनाव दूर करने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा में एंटी-स्ट्रेस गुण मौजूद होता है, जो तनाव को दूर करने में मदद करता है। इसलिए अश्वगंधा तनाव और स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा में एंटीआॅक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए अश्वगंधा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा में एंटीडायबिटिक और एंटीहाइपरलिपिडेमिक गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

किशमिश का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। किशमिश एक सूखा मेवा है। किशमिश को एनर्जी का पावरहाउस कहा जाता है। किशमिश में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन किशमिश को भिगोकर सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसके अलावा किशमिश को भिगोकर इस्तेमाल करने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है।

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये हाइपरटेंशन से बचाने में मदद करता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है। जिससे खून की कमी नहीं होती है। रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी दूर होगी।

Related Articles

Back to top button