उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट की

देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र ऐतिहासिक होगा। पहली बार महिला विधानसभा अध्यक्ष सत्र को संचालित करेंगी। मुख्यमंत्री ने सत्र के सफल संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सोमवार को राज्यपाल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से शिष्टाचार भेंट कर चुकी हैं। आज से पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Articles

Back to top button