जीवनशैलीस्वास्थ्य

वेट लॉस करने वालों के लिए मददगार है एवोकाडो

नई दिल्ली : वेट लॉस के लिए डाइट को सही रखना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए कि फैट बर्न करने और मेटाबोलिज्म तेज करने में डाइट की एक अहम भूमिका होती है। आप जो खाते हैं उसे खाने के बाद आपका पाचन तंत्र किस गति से काम करता है, मेटाबोलिज्म की क्या स्थिति होती है और हार्मोनल हेल्थ कैसा रहता है ये सब बहुत मायने रखता है। इन तमाम चीजों में एवोकाडो फल खाना कई प्रकार से काम कर सकता है।

एवोकाडो आपके पेट की चर्बी को कम करने में मददगार है। ये फल कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं और कैलोरी बर्न करने में तेजी लाते हैं। इनका सेवन कुछ डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं और पाचन गतिविधियों में तेजी लाते हैं। एवोकाडो में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो आपको संतुष्ट महसूस करने में मदद करता है और लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे होता ये है कि आप जो खाते हैं वो तेजी से पचता है और ये फैट बन कर आपकी शरीर में जमा नहीं होता जिससे चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

वजन घटाने के लिए एवोकाडो आपको दिनभर में दो बार तो खाना चाहिए। आपको करना ये है कि एवोकाडो को आप चिया सीड्स के साथ मिलाकर खा लें। दूसरा आप इसका स्मूदी बनाकर खा सकते हैं जो कि जैली जैसा कंपाउंड बनाता है और आंतों में जमा फैट को अपने साथ चिपकाकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

वेट लॉस करने के लिए हार्मोनल हेल्थ को सही रखना और फिर नींद और भूख संतुलित करना भी जरूरी है। ऐसे में एवोकाडो सिर्फ कैलोरी बर्म करने में ही नहीं वेट भूख कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो कि नींद को बढ़ावा देते हैं और फिर आपको वेट लॉस में मदद करते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको वेट लॉक के लिए एवोकाडो का सेवन करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button