मनोरंजन
B’Day Spl: ‘अमिताभ बच्चन मुझे मारना चाहते हैं’, परवीन बॉबी

70- 80 के दशक में परवीन बॉबी की पहचान एक ऐसी बोल्ड और बिंदास हीरोइन की थी जिसके चार्म और खूबसूरती के आगे बाकी हीरोइनें भी पानी भरतीं थीं। निर्माता-निर्देशक से लेकर उस दौर का हर बड़ा स्टार परवीन बॉबी और उनके हुनर का कायल था। उस दौर में परवीन बॉबी धीरे-धीरे ऐसी हीरोइन के तौर पर उभर रहीं थीं जिन्होंने आम रास्ते को छोड़ बोल्डनेस का रास्ता पकड़ा।
हर स्टार के साथ परवीन बॉबी ने काम किया। अमिताभ बच्चन के साथ तो परवीन बॉबी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। दोनों के बीच काफी अच्छे रिलेशन थे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन पर उन्हें जान से मारने का इल्जाम लगा दिया।
क्या था पूरा मामला ?
ये बात तब की है जब परवीन बॉबी एक गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। परवीन बॉबी ने आध्यात्म से जुड़ने के चक्कर में फिल्मों को अलविदा कह दिया। वो अपने करियर के चरम पर थीं लेकिन ना जाने क्यों उनका मन फिल्मों से ऊब गया। फिल्में छोड़ वो कई सालों के लिए गुमनाम हो गईं…और फिर एक दिन वो ऐसी हालत में मिली जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
परवीन काफी बदल चुकीं थीं। उनका वजन काफी बढ़ गया था..अजीब-अजीब हरकतें करने लगीं थीं वो..और इसी दौरान चेकअप के वक्त पता चला कि परवीन बॉबी को पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी है जिसमें इंसान को वो सब असल में होता हुआ दिखने लगता है जो सच नहीं होता।
परवीन बॉबी के साथ यही हुआ। इसी बीमारी की वजह से परवीन को अमिताभ बच्चन अपने दुश्मन नजर आने लगे। अमिताभ पर परवीन ने उन्हें मारने का इल्जाम लगाया।



