Health News - स्वास्थ्यLifestyle News - जीवनशैली

सोने से पहले लड़कियां जरूर करें ये काम, बना रहेगा चेहरे का निखार

नई दिल्ली : चेहरे का निखार किसी भी लड़की के लिए बहुत मायने रखता हैं और इसके लिए लड़कियां अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखती हैं। त्वचा को सबसे ज्यादा आराम रात के समय मिलता हैं और इस समय किए गए उपाय आपकी त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हें रात को सोने से पहले किया जाए तो चहरे का निखार बना रहता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

सीरम

त्वचा को हमेशा मॉइश्चराइज करना चाहिए। इससे स्किन सेल्स के रूखे और खुरदुरेपन को दूर करने में मदद मिलती हैं। बाजार में मिलने वाले सीरम के अलावा घर पर मौजूद शहद की मदद से भी त्वचा को पोषण दिया जा सकता है।

फेसवॉश

रात को सोने से पहले रोजाना सबसे पहले चेहरे को किसी अच्छे क्लींजर से साफ करें। जो नेचुरल चीजों से मिलकर बना हो। चेहरे को क्लींजर से साफ करने से मेकअप साफ होने के साथ ही धूल-मिट्टी और गंदगी के साथ चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल भी साफ हो जाता है। जिससे चेहरे की रंगत साफ होने में भी मदद मिलती है।

नाइट क्रीम

रात को सोने से पहले चेहरे पर नाइट क्रीम जरूर लगानी चाहिए। एक अच्छी नाइट क्रीम त्वचा की डलनेस, डेड स्किन निकालने के साथ दाग-धब्बों को कम करती है। इसके साथ ही रोजाना नाइट क्रीम का इस्तेमाल चेहरे पर स्मूदनेस लाने में भी मदद करता है। तो अगर चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों जैसे ब्लेमिश और झुर्रियों से छुटकारा पाना है तो रोजाना रात को सोने से पहले ये तीन काम जरूर करने चाहिए।

एलोवेरा जेल

अगर रात को सोने से पहले किसी भी तरह की क्रीम या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहती तो केवल एलोवेरा जेल को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से फायदा होगा। हर तरह की स्किन के लिए एलोवेरा जेल को लगाने का तरीका अलग होता है। जिसको अपनाकर गोरी और दमकती त्वचा मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button