फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्य

ये क्या कह दिया मुख्यमंत्री कमलनाथ ने

नई दिल्ली। भारत में नागरिकता संशोधन कानून व और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच आज बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने शांति मार्च निकाला।

भोपाल के रंगमहल चौराहे पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कांग्रेस समर्थक गांधी टोपी पहने और हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे।

मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में बुधवार को “संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा” निकाली। यह पैदल मार्च भोपाल के रंगमंहल टॉकीज से शुरु होकर मिंटो हॉल (पुरानी विधानसभा) में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने समाप्त हुई।

ये भी पढ़ें:- मायावती ने की योगी सरकार से मदद की अपील – Dastak Times 

मार्च में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, अधिवक्ता तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

इसी तरह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता शैलेन्द्र शैली, बहुजन समाज पार्टी के राजकुमार गौतम, तृणमूल कांग्रेस के नेता सतीश चौहान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के ब्रजमोहन श्रीवास्तव और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के रघु ठाकुर तथा माकपा और अन्य दलों के नेता इस पैदल मार्च में शामिल हुए।

बता दें कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता ने इस पैदल मार्च की व्यवस्था संभाली।  इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि “बीजेपी जनता को गुमराह करने की राजनीति करती है। आज हमने जो शांति मार्च किया है यह सिर्फ भोपाल और प्रदेश के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है।”

उन्होंने कहा कि वे इस रैली के जरिए देश को दिल से यह बताना चाहते हैं कि किस तरह केंद्र सरकार देश को तोड़ना चाह रही है।

मुख्यमंत्री सीएम कमलनाथ ने कहा, “आज सवाल यह नहीं है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री क्या कह रहे हैं? दोनों लोग अलग-अलग बातें कह रहे हैं। सवाल यह नहीं है कि एक्ट में क्या शामिल है, सवाल उस बारे में है जो इसमें नहीं है। यह इसके उपयोग के बारे में नहीं बल्कि इसके दुरुपयोग के बारे में है।”

मुंबई में समर्थन रैली

दूसरी ओर, मुंबई मे बीजेपी ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली है। इसमें भारी संख्या में समर्थकों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर कानून का समर्थन किया है। इससे पहले नागपुर में भी नागरिकता कानून के समर्थन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और लोक अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली थी।

Related Articles

Back to top button