
नई दिल्ली: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने विभिन्न बोर्डों, आयोगों और 17 मार्केट कमेटियों में नई राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर नियुक्ति पत्र साझा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ जिम्मेदारियां निभाने की अपेक्षा जताई।
जारी आदेशों के अनुसार, कमिक्कर सिंह को पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं सुखजीत सिंह ढिल्लवां को पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पेडा) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरबजीत सिंह धंजाल को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन और संजीव चौधरी (चेची) को शहीद भगत सिंह नगर जिला योजना बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
17 मार्केट कमेटियों में भी नए चेयरमैन नियुक्त
सरकार ने राज्य की 17 मार्केट कमेटियों में भी नए चेयरमैन नियुक्त किए हैं। फिल्लौर में सुखदीप उपरा, जगराओं में कुलविंदर सिंह, भुलत्थ में राशपाल शर्मा, मेहतापुर में जसवीर जलालपुर, अजनाला में रजविंदर सिंह, डेरा बाबा नानक में रेशम सिंह, दीनानगर में जसबीर सिंह, मजीठा में बलवीर सिंह भोपराई और कादियां में मुखदेव सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा खमाणों में कबिकेर सिंह, सादिक में नीतू कपूर सिंगला, निहाल सिंह वाला में अमृतपाल सिंह खालसा, भदसों में निर्भय सिंह गुंदर, भवानीगढ़ में परदीप कुमार मित्तल, अबोहर में राजिंदर कंबोज डब्बू, बरनाला में जसविंदर सिंह संघेरा और पंजे के उत्तड़ मार्केट कमेटी में जसवंत सिंह सोढ़ी को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘रंगला पंजाब’ टीम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने पंजाब के विकास और प्रगति के लिए मिलकर काम करने का आह्वान भी किया।



