उत्तराखंड

वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन से भाजपा में शोक, मुख्यमंत्री धामी ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी और भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मोहब्बेवाला स्थित उनके आवास पहुंचे और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने बताया संगठन के लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से संगठन को गहरा आघात पहुंचा है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button