उत्तराखंड

बीजेपी हरिद्वार मध्य मंडल के महामंत्री बृजेश चौधरी का हृदय गति रूकने से निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार मध्य मंडल के महामंत्री बृजेश चौधरी का अचानक हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन से शहर में शोक की लहर छा गई। बताया गया कि अचानक उनके सीने में दर्द उठने लगा। परिजन जब तक कुछ समझपाते वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृजेश चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिद्वार भाजपा मध्य मंडल के महामंत्री श्री बृजेश चौधरी जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध एवं दुःखी हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Related Articles

Back to top button