अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ कैंट बोर्ड सदस्य डॉक्टर सतीश शर्मा के घर सीबीआई की छापेमारी

बता दें डॉक्टर सतीश शर्मा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं।

Meerut News : मेरठ कैंट बोर्ड सदस्य डॉक्टर सतीश शर्मा के घर सीबीआई ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि कैंट बोर्ड सदस्य डॉक्टर सतीश शर्मा सरकारी काम के एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। यह भी कहा जा रहा है कि डॉक्टर सतीश शर्मा को तीन लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों सीबीआई ने दबोचा है। लेकिन मामला सत्ताधारी दल और आरएसएस से जुड़ा होने के कारण अभी इस पूरे प्रकरण पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। बता दें डॉक्टर सतीश शर्मा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं।
सीबीआई ने भ्रष्टाचार की शिकायतों को संज्ञान लेते हुए शुक्रवार देर शाम मेरठ में डेरा डाल दिया
सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने भ्रष्टाचार की शिकायतों को संज्ञान लेते हुए शुक्रवार देर शाम मेरठ में डेरा डाल दिया। सीबीआई टीम ने मेरठ कैंट बोर्ड सदस्य डॉक्टर सतीश चंद्र शर्मा के अंसल कॉलोनी स्थित आवास पर छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट के अनुयार सीबीआई पहले डॉक्टर सतीश शर्मा को ले गई उसके बाद बेटे को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है। हालांकि पूरी कार्रवाई की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
ठेकेदार से नौ लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश शर्मा ने सरकारी कार्य करवाने के एवज में ठेकेदार से नौ लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। मामला तीन लाख में तय हुआ। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। जिसके बाद टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जाल बिछाया। शुक्रवार को सीबीआई की टीम के अधिकारी एसएसपी अविनाश पांडे के पास पहुंचे। मेरठ पुलिस से हर तरह का अविनाश पांडे ने भरोसा दिलाया। इसके बाद सीबीआई ने पूरा जाल बिछा दिया। ठेकेदार ने जैसे ही रिश्वत की रकम डॉक्टर सतीश शर्मा के हाथ में दी। मौके पर मौजूद सीबीआई की टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।
मेरठ अंसल टाउन में उनके घर पर छापेमारी की
इसके बाद सीबीआई टीम ने मेरठ अंसल टाउन में उनके घर पर छापेमारी की। डॉक्टर सतीश शर्मा से देर रात तक पूछताछ हुई। सूत्रों की माने तो रात में आवास से डॉक्टर सतीश शर्मा के पुत्र को गिरफ्तार किया गया। हालांकि इस बारे में सीबीआई की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना देने से मना कर दिया गया। डॉक्टर सतीश शर्मा के आवास और दूसरे ठिकानों पर दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। सीबीआई टीम फिलहाल मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संलिप्तों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button