ज्ञान भंडार

4 अक्टूबर को मंगल कर रहे राशि परिवर्तन, तुला व मकर राशि वालों के लिए उत्तम समय

जातकों को रहना होगा सावधान

ज्योतिष : मंगल अभी मेष राशि में हैं, जो कि राशि परिवर्तन कर मीन राशि में चले जाएंगे। साथ ही वे अपनी चाल भी बदलेंगे। मंगल अभी मेष राशि में सीधी चाल चल रहे थे, लेकिन मीन राशि में पहुंचते ही उल्टी चाल चलने लगेंगे।

लाल ग्रह मंगल चार अक्टूबर को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इससे राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल मच सकती है। सोने, चांदी के साथ शेयरों की कीमतों में उछाल आएगा।

आईपीएल 2020 : 19 साल के प्रियम गर्ग ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

ज्योतिषाचार्य के अनुसार मंगल ग्रह मेष राशि से मीन राशि में वक्री होंगे। इसके बाद मंगल 48 दिन बाद 14 नवंबर को फिर से राशि परिवर्तन कर मेष राशि में पहुंच जाएंगे।

मंगल को युद्ध, पराक्रम व साहस और रक्त का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल की चाल बदलने से देश के कुछ राज्यों में राजनीतिक फेरबदल हो सकता है। इसके साथ ही सोने, चांदी की कीमतों में उछाल आएगा। साथ ही शेयरों की कीमतें भी बढ़ेंगी।

वहीं रेशमी कपड़े, प्लास्टिक, रसायनिक वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। जबकि दलहन व तिलहन सस्ता होगा। जमीन जायदाद की खरीद बिक्री के लिए समय सामान्य रहेगा। वहीं भूकंप या अन्य प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं। जलसेना की ताकत व कानून व्यवस्था मजबूत होगी। जबकि कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि वालों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा।

मंगल के राशि व चाल परिवर्तन से मेष, वृषभ मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, कुंभ राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। इन दौरान इन राशियों के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार एवं धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। जबकि तुला व मकर राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा।

आज अटल टनल का उद्घाटन करेंगे मोदी

Related Articles

Back to top button