उत्तराखंड

मुख्‍यमंत्री धामी ने पौड़ी सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर जताया दुख, घायलों के समुचित उपचार के द‍िए न‍िर्देश

देहरादून: उत्तराखंड में पौड़ी जिले के चाकीसैन तहसील में बरातियों को लेकर वापस लौट रहे मैक्स वाहन के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा पैठाणी क्षेत्र में स्‍योली तल्‍ली व स्‍योलि मल्‍ली के बीच हुआ। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चार घायलों को पाबौ सीएचसी उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां एक और घायल ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि सियोली बरात गई थी। डोबरी वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, दुर्घटना आज शाम करीब छह बजे की है। मैक्‍स वाहन से बराती शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैक्‍स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दुःख जताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है । उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Back to top button