उत्तराखंडटॉप न्यूज़

CM उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

कहा- पार्टी ने जो दायित्व दिया उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने अपने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद के साथ शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से भेंटकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने तक पद पर बने रहने को कहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं। अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं। पार्टी ने जो दायित्व दिया उस पर खरा उतरने की कोशिश की है, आगे भी करूंगा। उल्लेखनीय है कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। ऐसे में राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा जोरों पर है। इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से राज्य में पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उत्तराखंड आने की चर्चा है।

Related Articles

Back to top button