जीवनशैलीस्वास्थ्य

गर्मियों में करें छाछ का सेवन, मिलेगा आपको ये बड़ा फायदा

नई दिल्ली। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दही और दूध को मथने से छाछ बनती है। यह छाछ मानव शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता हैं। आयुर्वेद इसे तक्र भी कहता हैं। हाल ही वैज्ञानिको ने एक रिसर्च किया हैं जिसमे उसने पाया कि नियमित छाछ के सेवन से मोटापा को घटाया जा सकता हैं। छाछ में कई चीजे ऐसी मौजूद होती हैं जिनका सेवन करना बहूत फायदेमंद होता हैं। छाछ के नियमित सेवन से वजन को कम किया जा सकता है।

छाछ में मौजूद गुणों से पेट के अंदर के कीडे खत्म हो जाते हैं और इस वजह से शरीर का वजन घटने लगता है। छाछ में विटामिन बी, कैल्शियम, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे गुण विद्यमान होते हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इंसान की आंतों में कीड़े रहते हैं जो खाने के रूटीन के बिगड़ने से पनपने लगते हैं। शोध में इस बात का भी खुलासा हुआ कि अधिक जंक फूड खाने से आंतों में कीड़े काफी ज्यादा मात्रा में पनपने लगते हैं। जिस वजह से ये कीड़े पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं और इस वजह से मोटापा बढ़ने लगता है।

जैसा कि आपको मालूम हो छाछ प्रो-बायोटिक होती है जो वजन को घटने में सहायक होता है। वैज्ञानिकों ने कहा आंतों के कीड़े और वजन का संबंध एक दूसरे से होता है। पेट में कीड़ों का पता इस बात से लगाया जाता है कि यदि पेट में हल्का दर्द हो, दुर्बलता, छीकें आना और अजीर्ण होना आदि लक्षण पेट में कीड़ों का संकेत देती है। छाछ में लो कैलोरी होती है। इसलिए आप रोज एक गिलास छाछ का सेवन करें। एैसा करने से भूख कम लगती है। और शरीर में पोषक तत्व भी छाछ के जरिए पहुंच जाते हैं। जिस वजह से मोटापा भी नहीं बढ़ता है।

आइये जानते हैं छाछ के फायदे-

-वजन कम करने के लिए यदि आप डायट पर हों तो जरूर छाछ का सेवन करें। यह शरीर से चर्बी को कम करती है।

-पेट की कोई भी बीमारी हो जैसे एसिडिटी, पेट में दर्द बने रहना, सीने में जलन आदि का होना तब छाछ का सेवन जरूर करें। फायदा होगा।

-छाछ में कार्बोहाइड्रेट्स और लैक्टोस जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। छाछ एक प्राकृतिक पेय है। इसका इस्तेमाल करने से आप कोल्ड ड्रिंक्स से होने वाले नुक्सान से बच सकते हो। छाछ को पीने से शरीर में उर्जा भी आती है और शरीर स्वस्थ रहता है। आप कोल्ड ड्रिंक्स की जगह छाछ का ही सेवन करें।

-गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक आदि पेय पीने की जगह आपको छाछ पीने की आदत डालनी चाहिए। यह आपको गर्मी से तो राहत देगी ही, साथ में आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी असरदार है। छाछ की तासीर बेहद ठंडी होती है। इसमें काला नामक और जीरा पाउडर मिलाकर सेवन करने से गर्मियों में लू से बचाव होता है।

-गर्मियों में छाछ को सबसे अधिक असरदार पेय माना गया है। इससे शरीर और दिमाग में ठंडक पहुंचती है। इससे शरीर की पाचन क्रिया बेहतर रहती है। छाछ में विटामिन सी, ए, ई और बी पाये जाते हैं जो कि शरीर के पोषण की जरूरत को पूरा करता है। यह स्वस्थ्य पोषक तत्वों जैसे लोहा, जस्ता फोस्फोरस और पोटेशियम से भरी होती है।

Related Articles

Back to top button