जीवनशैलीस्वास्थ्य

गर्मियों में करें खरबूजे का सेवन सेहत को मिलेंगे कई लाभ

खरबूजा एक ऐसा फल है, जो खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही ये हमारे शरीर के लिए गुणकारी भी होता है। खरबूजे के बीज को मिठाई में मेवे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह हमारे शरीर की बहुत सी बीमारियों के लिए भी कारगर साबित होता है।

खरबूजे के बीज के सेवन से सिर दर्द में आराम मिलता है, गले की जलन को ठीक करने में, चेहरे की झाई से राहत दिलाने में भी खरबूजा उत्तम सिद्ध होता है, इतना ही नहीं खरबूजा पेट से जुड़ी समस्या को भी दूर करता है। किडनी विकार से लाभ, शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद करता है, तनाव से मुक्ति पाने में , आंखों की समस्या के लिए , अनिद्रा के उपचार में फायदेमंद होता है।

खरबूजे में पाए जाने वाले पोषक तत्व

खरबूजे में 90 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है, इसके साथ ही इसमें विटामिन A , विटामिन C पाया जाता है, ऐसे ही कई और एंटी ऑक्सीडेंट खरबूजे में पाए जाते हैं।

खरबूजे के नुकसान

खरबूजा खाने के बाद पानी और दूध का सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है।खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हैजा होने की आशंका रहती है।

Related Articles

Back to top button