जीवनशैलीस्वास्थ्य

गर्मियों में प्याज का सेवन इन समस्याओं के लिए है रामबाण, जान लें ये बड़ा फायदा

गर्मी में ज्यादातर लोग प्याज का सेवन करते हैं। गर्मी में प्याज खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। गर्मी में बाहर निकलने तेज धूप के कारण लू लगने के चांसेस ज्यादा होते हैं। लू लगने पर व्यक्ति का शरीर पस्त पड़ जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि व्यक्ति खुद को लू लगने से बचें। इसके लिए प्याज का सेवन बेस्ट ऑप्शन है। प्याज ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे लगभग हर खाने में शामिल किया जाता है। प्याज का सेवन करने से शरीर को कई जरूरी पौष्टिक तत्व मिलते हैं। गर्मियों में प्याज का सेवन करने के कारण हीट स्ट्रोकसे भी बचा जा सकता है।

रोज प्याज खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। प्याद का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जी, मसाले, अचार और सलाद के रूप में किया जाता है। प्याज में आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादातर लोग प्याज खाने के बाद आने वाली स्मेल के कारण इसे नहीं खाते हैं। साथ ही साथ यह गर्मी के मौसम में कई अन्य तरह की बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है। आइए आपको बताते हैं कि प्याज का सेवन करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं –

प्याज को आप अपनी डाइट में सलाद की तरह शामिल कर सकते हैं। यह शरीर का ब्लड सर्कुलेशन मेंटेन रखता है। ऐसा होने से व्यक्ति को गर्मियों के मौसम में थकान और कमजोरी महसूस नहीं होती है। प्याज का सेवन करने के कारण इसमें मौजूद विशेष गुण ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन करने में सक्रिय रूप से मदद करते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत होने के कारण ही शरीर कई प्रकार के संक्रामक बीमारियों से बचा रहता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत मजबूत होती है वह जल्दी बीमार नहीं पड़ते और उन्हें सर्दी जुकाम की समस्या भी नहीं होती है। प्याज में इम्यून सेल्स को मेंटेन बनाए रखने के विशेष गुण पाए जाते है। इसलिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए प्याज का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।

पाचन क्रिया में गड़बड़ी होने के कारण और जंक फूड का अधिक सेवन करने से पेट में अल्सर की समस्या हो सकती है। यही अल्सर कई बार कैंसर का रूप ले सकते हैं या फिर कोलन इन्फेक्शन का कारण भी बन सकते हैं। इस समस्या से बचे रहने के लिए प्याज का सेवन किया जा सकता है क्योंकि यह पेट के अल्सर को ठीक करने के लिए प्रभावी रूप से मददगार होती है।

आपने देखा होगा कि जब कभी घर पर किसी को चोट लग जाती है तो उसे प्याज और हल्दी को चोट लगने वाली जगह पर लगाने की सलाह दी जाती है। इसका वैज्ञानिक कारण है कि प्याज दर्द के कारण होने वाली सूजन को कम करने में प्रभावी रूप से काम करता है। इसलिए प्याज का सेवन करने के कारण शरीर का दर्द कम होता है।

Related Articles

Back to top button