जीवनशैलीस्वास्थ्य

कच्चे नारियल का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी, इन समस्याओं से मिलेगी निजात

नई दिल्‍ली : कच्चे नारियल का सेवन आपको कई तरह से फायदा पहुंचाता है. ये आपको हेल्दी और फिट रखने में मददगार होगा. पोषक तत्वों से भरपूर नारियल का एक टुकड़ा रोजाना खाने से न सिर्फ आपकी बॉडी की इम्युनिटी बढ़ती है, बल्कि याददाश्त भी बेहतर होती है. नारियल विटमिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होता. इसमें पानी की भी अच्छी मात्रा होती है. ये बॉडी को हाइड्रेट रखता है. सीमित मात्रा में कच्चे नारियल का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होगा.

उल्टी नहीं आएगी
अगर आपको बार बार उल्टी आने की समस्या है तो नारियल का टुकड़ा मुंह में रखकर इसे थोड़ी देर तक चबाएं. इससे फायदा मिलेगा.

पेट में कीड़े होने की समस्या
पेट में कीड़े होने पर रात को सोने से पहले और सुबह 1 चम्मच पिसे हुए नारियल का सेवन करें. इससे पेट में कीड़े होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा.

हार्ट हेल्थ के लिए
हार्ट हेल्थ के लिए भी नारियल का सेवन फायदेमंद है. इसे बादाम, अखरोट व मिश्री के साथ मिलाकर खाएं. नारियल में गुड कलेस्ट्रॉल होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखता है.

कब्ज से छुटकारा
कब्ज की समस्या में भी नारियल का सेवन फायदेमंद होगा. रोजाना सीमित मात्रा में इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी.

नारियल के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होगा. इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं, जो रोगों से लड़ने से लड़ने में मदद करते हैं. नारियल एक यह अच्छा एं​टीबायोटिक है. इससे हर तरह की एलर्जी दूर होती है.

Related Articles

Back to top button