जीवनशैलीस्वास्थ्य

इन 4 चीजों का सेवन देगा आपको लंबी उम्र का वरदान…

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ का ध्यान रखना भूल जाते हैं. कुछ भी उल्टा-सीधा खा लेते हैं जिससे हमारी सेहत को बहुत नुकसान पहुंच सकता है. जीवन में संतुलित भोजन बहुत जरुरी है. ताकि हमारे शरीर को हर जरुरी तत्व मिल सके. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनके सेवन से आप बन जाएंगे स्वस्थ और बढ़ाएगा बीमारियों से लड़ने की क्षमता…

कैंसर को दूर रखेगी ब्रोकली
सब्जी के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली ब्रोकली एक तरह की सुपरफूड्स है। इसके सेवन से कई तरह की घातक बीमारियां दूर रहती हैं। खासतौर पर कैंसर जैसे गंभीर बीमारी में ब्रोकली का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। ब्रोकली में बीटा कैरोटीन और आइसोथियोसायनेट नामक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर की रोकथाम में सहायक हैं। साथ ही ब्रोकली एंटी एजिंग फूड्स में शुमार है।

स्किन के लिए फायदेमंद है अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज एक ऐसा नेचुरल फूड्स है, जो आपको लंबे समय तक जवान और स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए रोजाना अनाज का सेवन करना चाहिए। यह कई तरह की बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा पर कसाव आता है।
संतरा से बढ़ाएं इम्यूनिटी
कई तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर में इम्यूनिटी की मजबूती जरूरी है। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत है तो आप बीमार कम होंगे। अगर किसी वजह से बीमार हो भी जाते हैं तो जल्द से जल्द आप ठीक हो जाएंगे। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरे का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन सी युक्त यह फल शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा संतरे के सेवन से आप कई तरह एलर्जी से अपना बचाव कर सकते हैं। संतरे में बायोफ्लेवोनॉइड और लाइमोनीन नामक तत्व पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

फायदेमंद चीज है ग्रीन टी
पेट की चर्बी घटाने के साथ-साथ वजन को कंट्रोल करने के लिए अक्सर लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर ग्रीन टी के सेवन शरीर स्वस्थ रहता है। ग्रीन टी बल्ड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में फायदेमंद हो सकती है।

Related Articles

Back to top button