जीवनशैलीस्वास्थ्य

नीम के पत्ते का सेवन है बेहद ज़रूरी, जाने इसके फायदे

नई दिल्ली: नीम के पत्ते हमारे लिए बेहद लाभकारी होते हैं। नीम के पत्ते का उपयोग कई चीज़ों में किया जा सकता है। नीम का पत्ता हमारी सेहत और वातावरण दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं नीम के पत्ते के फायदे….

नीम के पत्ते फंगसरोधी और जीवाणुरोधी होते हैं। यह रूसी के इलाज और सिर की स्किन को ठीक रखने में बेहद साहयता करते हैं। नीम के पत्तों को पानी में डाल कर उबाल कर प्रयोग करने से रूसी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

नीम का प्रयोग डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शुगर को नियंत्रण में रखता है। इसके साथ ही नीम के पत्ते का उपयोग पेट से जुड़ी समस्याओं का भी निवारण करता है। नीम के पत्ते को खाली पेट चबाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

Related Articles

Back to top button