जीवनशैलीस्वास्थ्य

इन चीजों का सेवन बनाएगा इम्यूनिटी को कमजोर, भूलकर भी ऐसा न करें

स्वस्थ रहने के लिए अच्छी दिनचर्या और हेल्दी खानपान का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। सभी अपनी इम्यूनिटी को लेकर कई नुस्खे आजमाते है। कमजोर इम्यूनिटी से हमें कई घातक बिमारिया हो सकती है। वहीं, कई लोग अपने खानपान पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं और बाहर का खाना खाते हैं। बाहर का खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए अनहेल्दी होता है। इसलिए इसे न खाना ही बेहतर विकल्प है। कई बार हम ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को कमजोर बना देती हैं तो ऐसे में अपने खाने का चुनाव सोच समझ कर करना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि कौन से फूड से परहेज करना सहीं है-

फास्ट फूड

तला-भुना और फास्ट फूड कई लोगों की पहली पसंद होता है। लेकिन आपको बता दें कि इस खाने में कैलोरी, सोडियम और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसके कारण ये हमारी इम्यूनिटी को बहुत कमजोर बना देता है।

डिब्बा बंद खाना

दुनियाभर में ज्यादातर लोग ताजी सब्जियां खाने के बजाय डिब्बे बंद खाने पर निर्भर रहते हैं। जबकि प्रिजर्वेटिव्स वाले डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ हमारी इम्यूनिटी पर खतरनाक असर डालते हैं। इसलिए इन फूड से दूरी बना कर रखना ही हमारे स्वास्थ के लिए बेहतर है।

शराब

कुछ लोग रोजाना अल्कोहल का सेवन करते हैं लेकिन अल्कोहल के सेवन से आपका लिवर और किडनी खराब हो जाता है। साथ ही लिवर कमजोर होने की वजह से इम्यूनिटी भी कमजोर हो है। इसलिए अल्कोहल का सेवन करना हमारे लिए काफी नुकसानदायक होता है।

धूम्रपान

सिगरेट, बीड़ी यहां तक की हुक्का, जिसे लोग बहुत शौक से पीना पसंद करते हैं। ये सभी हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं। धूम्रपान करने से हमारे फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है और हमारे फेफड़े कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। इसलिए इन चीजों से दूर ही रहना सहीं है।

Related Articles

Back to top button